
Gold Price: तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, कितना सस्ता हुआ गोल्ड?
AajTak
MCX पर सोने की कीमतों में शुक्रवार को मामूली गिरावट आई, जबकि चांदी की दरें 0.33 फीसदी फिसल गई. जून की तिमाही में भारतीय मार्केट में सोने की मांग में गिरावट आई है. इसकी वजह गोल्ड का भाव है.
रेटिंग एजेंसी फिच के अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ करने के बाद इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड के भाव (Gold Price) में नरमी आई है. इस हफ्ते मंगलावर को फिच ने अमेरिका की रेटिंग को कम किया और बुधवार को सोने का भाव गिर गया.
गुरुवार को मजबूत डॉलर और मजबूत बॉन्ड यील्ड के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें तीन सप्ताह के निचले स्तर पर रहीं. क्योंकि मजबूत अमेरिकी निजी पेरोल डेटा ने उम्मीदों को बल दिया कि अमेरिका मंदी से बच सकता है. साथ ही फेड अधिक दरों में बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़ सकता है.
कितनी आई गिरावट?
शुक्रवार को MCX पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई, जबकि चांदी की दरें 0.33 फीसदी फिसल गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना अक्टूबर वायदा 40 रुपये या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 59,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. शुक्रवार को सोने की कीमतें स्थिर रहीं, क्योंकि व्यापारियों को प्रमुख नौकरियों की रिपोर्ट का इंतजार था जो ब्याज दरों के लिए फेडरल रिजर्व के अगले कदम के लिए अहम साबित होंगी.
भारतीय बाजार में कितना घटा भाव?
हालांकि, जानकारों की मानें तो इस सप्ताह शुक्रवार तक गोल्ड मेटल के भाव में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. फिच के अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड करने के बाद मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण गोल्ड की कीमतें छह में से सबसे खराब सप्ताह की ओर बढ़ रही हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










