
Gold Buying On Diwali: चिल्लर के भाव मिल रहा है 24 कैरेट शुद्ध सोना, जानिए कैसे खरीद सकते हैं?
ABP News
Gold Buying On Diwali: सोने के दामों में तेजी जारी है और निकट भविष्य में दामों में राहत की उम्मीद ना के बराबर है. फिर भी आप अगर चाहें तो 1 रुपये में ही 24 कैरेट का शुद्ध सोना खरीद सकते हैं.
Gold On Diwali: दिवाली के त्योहार पर हमारे देश में सोना, चांदी, बरतन और साथ ही अन्य कीमती चीजें खरीदी जाती है. इस त्योहार पर धातुओं की खरीद को घर में लक्ष्मी, भाग्य और सम्पत्ति के आने से जोड़कर देखा जाता है. महंगाई के इस दौर में अगर आप कम दामों पर सोना खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ 1 रुपये में सोना आपका हो सकता है.
सोना खरीदने का मौका आपको डिजिटल गोल्ड में निवेश के तौर पर मिलेगा. 1 रुपये में डिजिटल गोल्ड में निवेश का ये मौका MMTC-PAMP यानि भारत सरकार के उपक्रम MMTC लिमिटेड और स्विटजरलैंड के PAMP S.A. के संयुक्त उद्यम की तरफ से दिया जा रहा है.
More Related News













