
Gochar in Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए गेम-चेंजर है फरवरी, चार ग्रहों के एक साथ गोचर से बदलेगी किस्मत!
AajTak
Gochar in Kumbh Rashi: फरवरी का महीना कुंभ राशि वालों के लिए उन्नति, सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. अगर सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो यह समय जीवन की कई तस्वीरें बदल सकता है.
Kumbh Rashi : फरवरी का महीना कुंभ राशि वालों के लिए जीवन में बड़े बदलाव और नई शुरुआत लेकर आया है. यह महीना इसलिए भी खास है क्योंकि कुंभ राशि में एक साथ चार प्रमुख ग्रहों का गोचर होने जा रहा है. 3 फरवरी को बुध, 6 फरवरी को शुक्र, 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इतने ग्रहों का एक ही राशि में आना दुर्लभ माना जाता है. इसका सीधा असर कुंभ राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि इन ग्रह गोचरों से कुंभ राशि वालों को किस-किस क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है.
करियर और नौकरी में तरक्की बुध और सूर्य के गोचर से आपकी सोच स्पष्ट होगी . निर्णय लेने की क्षमता मजबूत बनेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या मनचाहा अवसर मिल सकता है. इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा.
आर्थिक स्थिति में मजबूती शुक्र के प्रभाव से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. निवेश, व्यापार और साझेदारी से लाभ होने की प्रबल संभावना है.
रिश्तों में मधुरता और प्रेम में सफलता शुक्र के कुंभ राशि में आने से प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि मंगल के गोचर से साहस, जोश और आत्मबल बढ़ेगा. आप अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा गंभीर और एक्शन-ओरिएंटेड रहेंगे. अधूरे काम पूरे करने की ताकत मिलेगी.
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा सामाजिक स्तर पर भी आपकी सक्रियता बढ़ेगी. लोग आपकी राय को महत्व देंगे. किसी समूह, संस्था या संगठन में आपकी पहचान एक प्रभावशाली और दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी. प्रोफेशनल और सोशल दोनों ही मोर्चों पर आपकी छवि मजबूत होगी. मान-सम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









