
Goa Murder Case: इनोवा में एक लाश के सफर की पूरी कहानी, कार ड्राइवर रॉयजॉन डिसूजा की जुबानी
AajTak
Goa Murder Case: गोवा में मां के हाथों 4 साल के बच्चे की हत्या के केस में ड्राइवर रॉयजॉन डिसूजा (Driver Roy John DSouza) ने पूरे सफर की कहानी बताई है. ड्राइवर ने बताया कि पूरे सफर के दौरान सूचना सेठ के चेहरे पर कोई शिकन या घबराहट के भाव नहीं थे.
गोवा के 'द सोल बनयान ग्रैंडे' होटल से 7 जनवरी की रात साढ़े 12 बजे जिस इनोवा गाड़ी में सूचना सेठ अपने बेटे की लाश को बैग में रखकर बेंगलुरु के लिए निकली थी, उस कार के ड्राइवर रॉयजॉन डिसूजा ने पुलिस को पूरी कहानी बताई है. सात जनवरी को रॉयजॉन डिसूजा नॉर्थ गोवा के अंजुणा इलाके में अपने घर पर मौजूद था. डिसूजा पेशे से कैब ड्राइवर है.
7 जनवरी को संडे था. अमूमन डिसूजा संडे को अपने परिवार के साथ ही रहता था. उस रात करीब 11 बजे डिसूजा के मोबाइल पर कॉल आया. ये कॉल होटल सोल बनयान ग्रैंडे के रिसेप्शन से था. डिसूजा इस नंबर को पहचानता था, क्योंकि वो कई बार इस होटल से गेस्ट को गोवा घुमाने के लिए ले जा चुका था. फोन करने वाले ने डिसूजा से पूछा कि क्या वो बेंगलुरु तक जा सकता है? एक लेडी पैसेंजर को बेंगलुरु छोड़ना है.
आम तौर पर डिसूजा अपनी कैब इतनी दूर तक नहीं ले जाता था, लेकिन उसे नाइट शिफ्ट पसंद थी. रात को कैब चलाना उसे अच्छा लगता था, क्योंकि तब सड़क खाली हुआ करती थी. चूंकि पैसेंजर को बेंगलुरु छोड़कर वापस आना था, इसलिए डिसूजा ने वापसी का किराया भी जोड़कर कुल 30 हजार रुपये की मांग की, साथ ही ये भी कहा कि चूंकि उसे बेंगलुरु से गोवा वापस अकेले आना है, ऐसे में वो अपने साथ एक साथी ड्राइवर को भी ले जाएगा. सौदा तय हो गया. इसके बाद रिसेप्शन से कहा गया कि वो ठीक साढ़े 12 बजे होटल पहुंच जाए.
इसके बाद डिसूजा ने एक ड्राइवर को अपने साथ जाने के लिए तैयार कर लिया. दोनों ने कपड़े पैक किए, इसके बाद इनोवा कार में फ्यूल भरवाया और साढ़े 12 से कुछ पहले ही होटल द सोल बनयान ग्रैंडे पहुंच गया. होटल पहुंचने के बाद उसने रिसेप्शन पर सूचना दी. थोड़ी ही देर बाद उसने देखा कि एक महिला सामने से आ रही है. उसके हाथ में लाल रंग का एक बड़ा सा ट्रॉली बैग था. वो महिला 'द माइंडफुल एआई लैब' की सीईओ सूचना सेठ थी.
होटल के रिसेप्शन पर बैठे शख्स ने सूचना सेठ को कैब ड्राइवर से मिलवाया. सूचना सफर के लिए तैयार थी. उसने ट्रॉली बैग डिसूजा को थमा दिया. डिसूज़ा ट्रॉली बैग लेकर होटल के गेट पर ही पोर्च में खड़ी गाड़ी तक गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








