
Goa Exit Polls 2022: गोवा में कांग्रेस को 40 में से 15-20 सीटों का अनुमान, दो कदम पीछे बीजेपी!
AajTak
Goa Exit Polls 2022: गोवा में बीजेपी कांग्रेस ओके बराबर टक्कर दे रही है. इस बीच सवाल उठता है कि एग्जिट पोल का इसमें क्या कहना है? आजतक और इंडिया टुडे के Exit Poll की मानें तो 15-20 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बना सकती है. हालांकि बीजेपी के साथ कांग्रेस का कांटे का मुकाबला है. बीजेपी के हिस्से 14-18 सीटें आ सकती हैं. वहीं एमजेपी के हिस्से 2-5 और अन्य के हिस्से 0-4 सीटें आ सकती हैं. इस वीडियो में देखें कि क्या कहते हैं गोवा के एग्जिट पोल और क्या है एक्सपर्ट्स की राय.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










