
Goa Elections: 'खुद पीएम ने दिया AAP को ईमानदारी का सर्टिफिकेट,' गोवा में बोले केजरीवाल
AajTak
गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनदर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्य के दौरे पर हैं. इस दौरान केजरावाल ने कहा कि गोवा के लोग कांग्रेस-बीजेपी से तंग आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि गोवा के लोग बदलाव चाहते हैं और उन्हें लग रहा है कि इस बार असली बदलाव आएगा. प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद आम आदमी पार्टी को ईमानदारी का सर्टिफेकेट दिया है. केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने हमारे 21 एमएलए को गिरफ्तार किया, सीबीआई से लेकर ईडी सारी रेड कराई गईं. हमारी 400 फाइलों की जांच करने के लिए कमिशन तक बनाया गया लेकिन एक भी गलती नहीं मिली. देखें.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










