
Goa Assembly Election: मतदान शुरू, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
AajTak
गोवा की चुनावी रणभूमि में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ ही कांग्रेस के दिगंबर कामत, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे उत्पल पर्रिकर समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है.
गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध गोवा में चुनाव प्रचार के दौरान सियासी तपिश चरम पर नजर आई. अब मतदान की घड़ी है. गोवा के चुनावी रण में इस दफे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










