
Ghosi Bypoll: न योगी का मैजिक चला, ना भूपेंद्र चौधरी की रणनीति... घोसी उपचुनाव में कैसे जीती सपा?
AajTak
घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि घोसी की जनता ने बीजेपी को 50 हजारी पछाड़ दिया है. घोसी में सपा जीत की दहलीज तक पहुंच गई है तो इसके पीछे क्या है?
पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी सीट के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है. घोसी में सरकार से लेकर संगठन तक, दिग्गजों का कैम्प करना भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के काम नहीं आया. न सीएम योगी का मैजिक चला, ना भूपेंद्र चौधरी की रणनीति. घोसी में साइकिल दौड़ती रही और 26 राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने 35 हजार 35 वोट के बड़े अंतर से बढ़त बना ली.
सपा के सुधाकर को 1 लाख 1 हजार 12 वोट मिले हैं और बीजेपी के दारा को 65 हजार 979. सपा के खेमे में जीत का विश्वास है तो वहीं बीजेपी को चमत्कार की आस है. सपा ने ट्वीट कर घोसी में जीत के लिए जनता का आभार भी व्यक्त कर दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर कहा है कि जनता ने बीजेपी को 50 हजारी पछाड़ दी है. कौन से फैक्टर घोसी में सपा के पक्ष में गए, बीजेपी को क्या भारी पड़ा? आइए जानते हैं.
दलबदलू छवि, बाहरी उम्मीदवार का नारा
वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार ने कहा कि दारा सिंह चौहान की दलबदलू छवि बीजेपी को भारी पड़ी. समाजवादी पार्टी घोसी में दारा सिंह चौहान की दलबदलू नेता और बाहरी उम्मीदवार की इमेज गढ़ने में सफल रही. इसका फायदा भी पार्टी को मिला. दारा सिंह चौहान को लेकर जनता की नाराजगी चुनाव प्रचार के दौरान भी देखने को मिली लेकिन स्थानीय नेता उसे राजनीतिक विरोध के चश्मे से देखते रहे.
एनडीए पर भारी पड़ा सपा का समीकरण
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विपक्षी एकजुटता की कवायद के बीच ये कहा था कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) ही एनडीए को हरा सकता है. घोसी उपचुनाव अखिलेश के नारे का भी टेस्ट था जिसमें सपा पास होती नजर आ रही है. सपा ने बीजेपी की रणनीति के हिसाब से चुनाव प्रचार के दौरान अपनी रणनीति तय की. पीडीए के साथ सवर्ण वोट के तड़के ने सपा की जीत की राह तैयार की.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







