
Ghazipur News: गाजीपुर: रोजा इफ्तार में पहुंचे सपा MLA जय किशन साहू, कीर्ति आजाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
ABP News
Ghazipur News In Hindi: गाजीपुर में रोजा इफ्तार पार्टी में सपा विधायक जय किशन साहू शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के मौजूदा समय में भाईचारे की जरूरत है.
गाजीपुर में रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस बीच गाजीपुर के राईनी कॉलोनी में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जय किशन साहू शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के मौजूदा समय में भाईचारे की जरूरत है.
वहीं कीर्ति आजाद के दिए हुए बयान पर उन्होंने कहा कि जो सामने मस्जिद मिली, मंदिर मिला, चर्च मिला जो भी नजदीक में मिला उन लोगों ने समर्पण किया, प्रणाम किया और सजदा किया. इसमें कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि जो जिस धर्म का है वह उस धर्म का पालन करें. उसमें कोई बहसबाज़ी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि इंडिया टीम ने मुकाबला जीता है. पूरे जोश से विश्व रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बनाया है. मैं टीम को हृदय से बधाई देना चाहता हूं.
जय किशन साहू ने इफ्तार को लेकर कहा कि इसे जब हम कायम रखेंगे तो सफलता और अच्छी मिलेगी. जब हम उनके त्यौहार में जाएंगे, ईद पर बधाई देंगे तो खुशी से वह भी होली और दिवाली पर बधाई देने मेरे दरवाजे आएंगे.













