
Ghaziabad: मां ने नशे के लिए रुपये देने से किया माना, तो कलयुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार
AajTak
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में एक बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी. आरोपी बेटा नशे का आदी था और पैसे न मिलने पर उसने मां को सुनसान जगह पर ईंट से वार कर मार डाला. पुलिस ने बेटे समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को 47 वर्षीय संगीता त्यागी का शव मंडोला गांव में लावारिस हालत में मिला था. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे सुधीर और उसके दोस्तों सचिन व अंकित को गिरफ्तार कर लिया.
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि सुधीर पहले डीजे का काम करता था, लेकिन नशे की लत लगने के बाद उसकी मां ने पैसे देने से मना कर दिया. सुधीर को मां से 20 हजार रुपये चाहिए थे ताकि वह अपने डीजे के काम को ठीक कर सके, लेकिन उसकी नशे की आदत के कारण मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया. इसी बात से नाराज सुधीर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां की हत्या का षड्यंत्र रचा.
कलयुगी बेटे ने किया मां का मर्डर
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का बेटा सुधीर उर्फ मोहित ही हत्या का मुख्य आरोपी है. जब पुलिस ने उसे और उसके दो दोस्तों सचिन और अंकित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया
घटना के दिन सुधीर ने अपनी मां को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां गैस एजेंसी के पास उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ईंट से कई बार वार करके मां को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, सुधीर पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







