
Ghaziabad: फ्लैट से चुराए 20 लाख के गहने, 4 दिन बाद कोरियर से साढ़े चार लाख के जेवर वापस भेजे
AajTak
गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां चोरों ने पहले एक फ्लैट से लाखों रुपये और जेवरत चोरी किए. फिर कुछ जेवर कोरियर से वापस पीड़िता परिवार को भेज दिए. जिसे देखकर पीड़ित परिवार और पुलिस हैरान है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले को सुलझाने का दावा कर रही है.
गाजियाबाद के थाना नंद ग्राम क्षेत्र की पॉश इलाके राजनगर एक्सटेंशन की फार्च्यून सोसाइटी से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां चोरों ने 23 अक्टूबर की रात फ्लैट से करीब 20 लाख रुपये के जेवर और 25 हजार नगद चोरी किए. पीड़ित परिवार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस इस माले की जांच कर रही थी चोरी की इस वारदात के चार दिन बाद कूरियर से पार्सल आया. जिसमें चोरी किए हुए 4.5 लाख के जेवर थे. यह देखकर पीड़ित और पुलिस भी हैरान है अब कोरियर भेजने वालों की तलाश की जा रही है.
पीड़ित प्रीति सिरोही मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली हैं. वो परिवार के साथ राजनगर एक्सटेंशन में मौजूद फॉर्च्यून रेजिडेंसी में रहती हैं. प्रीति दिवाली मनाने अपने परिवार के साथ 23 अक्टूबर को बुलंदशहर गई थीं. जब वो 27 अक्टूबर की शाम वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि फ्लैट और अलमारी के ताले टूटे हैं और उसमें रखा कैश और जेवर गायब हैं. तुरंत ही उन्होंने थाने में FIR दर्ज कराई.
अचानक 29 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे कूरियर बॉय एक पार्सल लेकर उनके फ्लैट पर आया. जब प्रीति सिरोही ने उस पार्सल को देखा तो उस पर उनका नाम, फ्लैट और मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था. पार्सल खोलकर देखा तो उसमें उनकी वह ज्वेलरी रखी मिली, जो चोरी हुई थी. पार्सल में करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात रखे हुए थे. एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बॉक्स भी था, जो उस दिन चोरी हुआ था.' उन्होने तुरंत ही इसकी जानकारी भी पुलिस को दी.
पुसिस को जांच के दौरान पता चला कि पार्सल राजदीप ज्वेलर्स हापुड़ के नाम से भेजा गया है. पुलिस हापुड़ सर्राफा मार्केट पहुंची, लेकिन इस नाम की वहां कोई दुकान नहीं थी. इस मामले पर सीओ आलोक दुबे का कहना है कि फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










