
Ghatasthapana 2022 Date: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? कलश स्थापित करते वक्त ना करें ये 5 गलतियां
AajTak
नवरात्रि में पूरे नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है. लोग भूखे-प्यासे रहकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है. इसे पूरे नौ दिन प्रज्वलित करके रखने का विधान है. शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ होती है.
Navratri 2022 Date: इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सिंबर से लेकर 05 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. नवरात्रि में पूरे नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है. लोग भूखे-प्यासे रहकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है. इसे पूरे नौ दिन प्रज्वलित करके रखने का विधान है. शारदीय नवरात्रि में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को देवी की उपासना से पहले पवित्र कलश की स्थापना की जाती है. इस घटस्थापना में नियमों का खास ध्यान रखा जाता है. कलश स्थापना के समय कुछ विशेष गलतियां करने से बचना चाहिए.
नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त (Navratri 2022 ghatsthapna muhurt) शारदीय नवरात्रि में प्रतिपदा तिथि यानी 26 सितंबर को घटस्थापना होगी. इस दिन सुबह 06 बजकर 28 मिनट से लेकर 08 बजकर 01 मिनट तक कलश स्थापना कर सकेंगे. घटस्थापना की कुल अवधि 01 घण्टा 33 मिनट की होगी. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना करना भी बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन सुबह 11 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. घटस्थापना के वक्त कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए.
कलश स्थापना के वक्त ना करें ये गलतियां (Navratri 2022 ghatsthapna mistakes)
1. घटस्थापना के वक्त कलश का मुंह खुला ना रखें. उसे किसी चीज से ढककर रखें. अगर कलश ढक्कन से ढका है तो उसे चावलों से भर दें और उसके बीचों-बीच एक नारियल भी रख दें.
2. कलश स्थापना गलत दिशा में करने से बचें. ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) देवताओं की दिशा होती है और इसी दिशा में देवी के नाम पर कलश को स्थापित किया जाता है.
3. कलश के पास ही माता की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है. इसे यूं ही कहीं दाएं-बाएं स्थापित ना करें. इसे हमेशा आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण) में रखें. पूजा करते समय अपना चेहरा भी पूर्व या उत्तर दिशा में रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










