
Gen Z का गोल्ड कनेक्शन, 5000 लोगों पर सर्वे में बड़ा खुलासा...
AajTak
Gold Survey Report: भारत में निवेशकों के बीच सोना अब भी सबसे पसंदीदा निवेश का विकल्प बना हुआ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से युवाओं में सोना को लेकर क्रेज देखा जा रहा है.
सोना को लेकर युवाओं में क्रेज बढ़ा है, पहले घर के बड़े-बुजुर्ग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को खरीदते थे. लेकिन अब आंकड़े बता रहे हैं कि युवा भी सोने में निवेश पसंद कर रहे हैं. एक सर्वे में करीब 62% जेनरेशन Z और मिलेनियल्स अब भी इसे सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं.
स्मिटन पल्सएआई (Smytten PulseAI) के एक सर्वे से पता चलता है कि सोने पर भरोसा बरकरार है. लेकिन युवा ग्राहक जमकर सोना खरीद रहे हैं, लेकिन खरीदारी के तरीके अलग हैं. पारंपरिक तरीके से हटकर युवा सोने में निवेश कर रहे हैं, खासकर कम लागत वाली सोने की खरीदारी कर रहे हैं.
सर्वे में 5000 लोगों की रायशुमारी
सर्वे के अनुसार भारत में निवेशकों के बीच सोना अब भी सबसे पसंदीदा निवेश का विकल्प बना हुआ है, साथ ही खरीदारी के तरीकों में भी बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. सर्वे में 5000 लोगों की राय ली गई. जिसमें करीब 62% युवा ने कहा कि अगर आज उन्हें 25,000 रुपये निवेश करना होगा, तो सबसे पहले सोना को चुनेंगे, जबकि 16.6% म्यूचुअल फंड, 13% फिक्स्ड डिपॉजिट, 6.6% स्टॉक और 1.9% ने क्रिप्टो में निवेश की बात कही. इसका मतलब है कि सुरक्षा और भरोसे के लिहाज से सोना युवा निवेशकों के बीच टॉप विकल्प बना हुआ है.
सर्वे में यह भी सामने आया कि सोने की खरीद अब पारंपरिक फैसलों से हटकर युवा ले रहे हैं. लगभग 66.7% लोगों ने कहा कि हाल में उन्होंने जो खरीदा है, वह उनका स्वयं का फैसला है, न कि परिवार या बुजुर्गों के कहने पर. इससे यह संकेत मिलता है कि युवा निवेश को लेकर खुद फैसले ले रहे हैं, और खासकर सोने में निवेश का फैसला कर रहे हैं.
युवा निवेशक अब सोना खरीदते समय छोटे-छोटे टुकड़ों में निवेश करना पसंद कर रहे हैं. सर्वे के मुताबिक, अधिकांश लोगों ने 5 ग्राम से कम सोना खरीदा है, और 27.5% ने तो 2 ग्राम से भी कम लिया. लगभग 34.4% ने 2-5 ग्राम के बीच खरीदारी की है, जो कि यह दिखाता है कि सोना अब शादी-त्योहार जैसे खास मौकों तक सीमित नहीं रहा बल्कि नियमित निवेश और बचत का भी हिस्सा बनता जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









