
GBU यूनिवर्सिटी में सिगरेट पीने को लेकर विवाद, छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच जमकर मारपीट, Video
AajTak
ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर सिक्योरिटी गार्ड की दबंगई देखने को मिली है. रविवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर जिम्स हॉस्टल के छात्रों के साथ विवाद हो गया. आरोप है कि सभी गार्ड ने इकट्ठा होकर हॉस्टल के छात्रों पर हमला कर दिया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें करीब 18 छात्र घायल हो गए. मौजूद छात्रों ने फोन से वीडियो बना लिया.
ग्रेटर नोएडा में रविवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) हॉस्टल के छात्रों के साथ विवाद हो गया. आरोप है कि सभी गार्ड ने इकट्ठा होकर हॉस्टल के छात्रों पर हमला बोल दिया. इससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें करीब 18 छात्र घायल हो गए.
सिक्योरिटी गार्ड्स ने हॉस्टल के छात्रों की कई गाड़ियां भी तोड़ डालीं. हॉस्टल में मौजूद छात्रों ने अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया. मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक 1 पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तीन छात्रों और गार्ड के बीच हुई कहासुनी
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात जिम्स अस्पताल के एमबीबीएस के छात्र मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल के परिसर में बैठकर बातें कर रहे थे. आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे. वहां पर पहुंचे एक गार्ड से किसी बात को लेकर तीन छात्रों की कहासुनी हो गई.
गार्ड्स ने छात्रों के कमरों में की तोड़फोड़
बात इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने अपने साथी गार्ड को बुलाकर एमबीबीएस के छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे छात्रों ने भी गार्ड के साथ मारपीट की. फिर सिक्योरिटी गार्ड्स हॉस्टल के अंदर घुसकर छात्रों के कमरों में तोड़फोड़ करने लगे. इतना ही नहीं, बाहर जो भी छात्र दिखाई दिए, सब के साथ जमकर मारपीट की. गाड़ियों और बाइक के शीशे तोड़ डाले.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









