
Gay Wedding: 134 करोड़ की संपत्ति, पुरुष से रचाई शादी... वेडिंग के कुछ ही घंटों बाद हुई शख्स की मौत!
AajTak
इस शख्स की उम्र महज 18 साल थी. वो करोड़ों की संपत्ति का मालिक था. उसने एक पुरुष से ही शादी कर ली, और शादी के दो घंटे बाद मृत पाया गया.
एक 18 साल के करोड़पति शख्स की शादी के कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई. वो अभी हाई स्कूल में ही पढ़ रहा था. उसे विरासत में करोड़ों की संपत्ति मिली थी. पीड़ित की मां का कहना है कि उनके बेटे ने उस शख्स के साथ कथित तौर पर शादी की, जिससे वो केवल दो बार मिला था. मृतक की पहचान लाइ के तौर पर हुई है. वो सेंट्रल ताइवान के ताइचुंग शहर का रहने वाला था.
उसे मौत से कुछ वक्त पहले ही पिता की तरफ से 13.11 मिलियन पाउंड (करीब 134 करोड़ रुपये) की संपत्ति मिली थी. उसका शव 4 मई को एक अपार्टमेंट के बाहर जमीन पर पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि इसी बिल्डिंग में वो रहता था. वहीं मौत से दो घंटे पहले उसके पति बने शख्स की पहचान 26 साल के हसिया के तौर पर हुई है.
मृतक की मां ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इंडिपेंडेंट यूके ने अपनी रिपोर्ट में स्ट्रेट टाइम्स के हवाले से लिखा है, लाइ की मां चेन ने 19 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनके बेटे की मौत के पीछे कोई साजिश छिपी हुई है. उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा गे नहीं था. वो हसिया से केवल दो बार मिला. उसके पिता की मौत अप्रैल के आखिर में हुई थी. हसिया संपत्ति से जुडे़ दस्तावेज बनाने और जरूरी फाइल्स को संभालने का काम करता है.
लाइ की मौत वाले दिन उसे हसिया रियल एस्टेट बिजनेस संभालने के बहाने से साथ लेकर चला गया था. इसके बाद हसिया और लाइ ने शादी के लिए पंजीकरण कराया. इसके दो घंटे बाद ही चेन को अपने बेटे की मौत की खबर मिली. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बेटे की आत्महत्या की बात को वो कभी स्वीकार नहीं करेंगी क्योंकि इसका कोई कारण ही नहीं है. इनके वकील का दावा है कि लाइ को उसकी संपत्ति के चलते मारा गया है.
जमानत पर बाहर है हसिया हसिया और लाइ के पिता का पुराना रिश्ता रहा है. ऐसे में लाइ केवल हसिया से दो बार ही मिला था, इनमें से एक मुलाकात उसके पिता के मौत के बाद हुई. ताइचुंग जिले के अभियोजकों का कहना है कि हसिया से हत्या के संदेह में पूछताछ की गई और बाद में £7,865 (करीब 8 लाख रुपये) की जमानत पर रिहा कर दिया गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










