
GATE Admit Card 2022: गेट 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख आगे बढ़ी, जानें पूरी डिटेल्स
ABP News
GATE Admit Card 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर गेट 2022 प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2022) आज यानी 7 जनवरी 2022 को जारी होने वाला था, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया है.
GATE Admit Card 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर गेट 2022 प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2022) को आज यानी 7 जनवरी 2022 को जारी होने वाला था, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया है. अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना के अनुसार, गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख को घोषित जल्द कर दी जाएगी. संस्थान ने इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब तक संस्थान ने प्रवेश पत्र को जारी करने की नई तारीखों का भी एलान नहीं किया है. हालांकि, प्रवेश पत्र को जारी किए जाने के बाद छात्र इसे आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in से डाउनलोड कर पाएंगे.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, GATE 2022 का संचालन निकाय, पहले GATE 2022 एडमिट कार्ड 4 जनवरी, 2022 को जारी करने वाला था, लेकिन तारीखों को 7 जनवरी, 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया.
