
GATE 2024 Admit Card: ये रहा गेट एडमिड कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, देखें एग्जाम डेट
AajTak
GATE 2024 की परीक्षा का एडमिड कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आज किसी भी जारी हो सकता है. उम्मदीवार अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षाएं 3 फरवरी 2024 से शुरू होंगी.
GATE 2024 Admit Card and Exam Date: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु आज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन किया था, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट गेट 2024 .iisc.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इस वेबसाइट पर जाकर आप टेस्ट पेपर और सिलेबस भी चेक कर सकते हैं.
3 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं GATE 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगी. परीक्षा का समय 3 घंटे निर्धारित किया गया है. टेस्ट पेपर अंग्रेजी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में होंगे और इसमें 30 विषय के प्रश्न होंगे. इसमें जनरल एप्टीट्यूट के साथ साथ ऑप्शनल सब्जेक्ट शामिल है.
GATE 2024 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एमसीक्यू में चुने गए गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है. अगर MCQ प्रश्न 1 नंबर का है और आपने उसका गलत जवाब दिया है तो नेगेटिव मार्किंग में 1/3 अंक काट लिए जाएंगे. 2 अंकों वाले एमसीक्यू में गलत उत्तर के लिए 2/3 नंबर काटे जाएंगे.
GATE राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है यह उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो नामी कॉलेज जैसे आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी आदि में इंजीनियरिंग, टेकनोलॉजी, साइंस, आरर्कीटेक्ट आदि से बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री लेना चाहते हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








