
GATE परीक्षा से कॉलेज में एडमिशन नहीं तो इन कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका, देखें लिस्ट
AajTak
GATE की परीक्षा क्लीयर करने के बाद आईआईटी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. इसके अलावा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में आने वाली कंपनियों में नौकरी भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कौन-सी कंपनियां कर्मचारी भर्ती के लिए गेट परीक्षा को मान्यता देती हैं.
Public sector jobs though Gate exam: GATE की परीक्षा भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थानों में PG और PhD कोर्सेज में एडमिशन के लिए क्लियर की जाती है. इंजीनियरिंग फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए गेट जैसे टफ एग्जाम की तैयारी लाखों उम्मीदवार करते हैं. इसके अलावा इस परीक्षा से पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में भी नौकरी का मौका मिलता है.
कई ऐसी कंपनियां हैं जो कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में गेट परीक्षा को मान्यता देती हैं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) सहित कई सार्वजनिक क्षेत्र के उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024 परिणामों के बेसिस पर रिक्रूटमेंट करेंगी.
गेट परिणाम से इन कंपनियों में कर सकते हैं अप्लाई
अगर आपने गेट की परीक्षा दी हुई है या देने वाले हैं तो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड कंपनी में नौकरी पा सकते हैं. IOCL के अनुसार, आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के पेपर के GATE 2024 परिणाम का उपयोग AAI भर्ती के लिए किया जाएगा. सिविल, केमिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पेपर का उपयोग उम्मीदवारों की भर्ती के लिए किया जाएगा.
इंडियन ऑयल में कर सकते हैं नौकरी
अगर आप इंडियन ऑयल कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो बता दें कि IOCL केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के पेपर के GATE 2024 के परिणामों का उपयोग करेगा.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








