
Garuda Purana: मृत्यु के समय ये 4 वस्तुएं पास हो तो मिलता है मोक्ष, गरुड़ पुराण में बताया है रहस्य
AajTak
Garuda Purana: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति की अंतिम यात्रा को शांत, सरल और मोक्षदायी बनाने के लिए मृत्यु के समय कुछ पवित्र वस्तुओं का उसके पास होना अत्यंत शुभ माना जाता है.
Garuda Purana: धार्मिक ग्रंथों में गरुड़ पुराण को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. यह पुराण भगवान विष्णु और पक्षी राज गरुड़ के बीच हुए संवाद पर आधारित है, जिसमें जीवन, मृत्यु, धर्म, पाप-पुण्य, आत्मा की यात्रा और मोक्ष जैसे आध्यात्मिक बातों का जिक्र मिलता है. यह माना जाता है कि मृत्यु केवल शरीर का त्याग है, लेकिन आत्मा अपनी यात्रा आगे भी जारी रखती है. गरुड़ पुराण में इसी यात्रा को समझाते हुए बताया गया है कि व्यक्ति की मृत्यु के समय उसके पास कुछ पवित्र वस्तुओं का होना अत्यंत शुभ माना जाता है.
भगवान विष्णु ने गरुड़ को समझाते हुए कहा है कि यदि किसी मनुष्य के प्राण त्यागते समय चार पवित्र वस्तुएं उसके पास हों, तो उसकी आत्मा की यात्रा सरल, शांत और बिना बाधाओं के पूरी होती है.
1. तुलसी का पौधा
तुलसी को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु करीब हो तो परिवार के लोगों को उस व्यक्ति को तुलसी के पौधे के पास लिटा देना चाहिए. मरने वाले व्यक्ति के मुंह में तुलसी का पत्ता या मंजरी डालना भी शुभ होता है. ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति मंजरी से युक्त होकर प्राण त्यागता है उसे स्वर्ग लोक की प्रप्ति होती है.
2. गंगाजल
गंगाजल को अमृत के समान पवित्र माना गया है. मृत्यु के समय गंगाजल का स्पर्श या इसका सेवन व्यक्ति के पाप नष्ट करने वाला बताया गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, गंगाजल आत्मा को शुद्ध कर देता है. अंतिम समय में मरने वाले के मुख में गंगाजल डालने से व्यक्ति पर बड़ा उपकार होता है.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












