
Ganga Dussehra 2021: गंगा दशहरा दान-स्नान का पावन पर्व, मिलेगी पापों से मुक्ति, जानें उपाय
AajTak
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का त्योहार काफी महत्व रखता है. गंगा दशहरा यानी मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर आने का दिन. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है. इस पावन मौके पर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने में मनुष्यों को पाप से मुक्ति मिल जाती है. शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है. इस बार 20 जून, दिन रविवार को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा.
(Ganga Dussehra 2021): हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का त्योहार काफी महत्व रखता है. गंगा दशहरा यानी मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर आने का दिन. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है. इस पावन मौके पर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने में मनुष्यों को पाप से मुक्ति मिल जाती है. गंगा में लगाई एक डुबकी व्यक्ति के भाग्य को बदल सकती है. शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है. इस बार 20 जून, दिन रविवार को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा. गंगा दशहरे पर गंगा में डुबकी लगाने के बाद दान करने का विशेष महत्व है. ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. आइए जानतें हैं पंडित प्रवीण मिश्रा से कि गंगा दशहरा पर पापों से मुक्ति पाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए. गंगा में डुबकी देती है पापों से मुक्ति:पंडित प्रवीण मिश्रा कहते हैं कि मुनष्य से जाने-अनजाने कई गलतियां हो जाती हैं. राह चलते किसी चींटी का पैरो तले दब जाना भी एक तरह का पाप माना जाता है. वाणी द्वारा किसी का दिल दुखाना भी पाप के अंतर्गत आता है. इतना ही नहीं पशु-पक्षियों को पिंजरे में रखना भी पाप होता है. ज्योतिष में पाप के बारे में कहा जाता है कि व्यक्ति जाने-अनजाने वाणी द्वारा, मन द्वारा और कर्म द्वारा पाप करता है. इन पापों से मु्क्ति पाने का सबसे अच्छा अवसर गंगा दशहरा का दिन माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को हर तरह के पापों से मुक्ति मिल सकती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है. यूं तो साल भर गंगा घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और स्नान के लिए हजारों लोग आते हैं, लेकिन गंगा दशहरा के दिन गंगा में डुबकी लगाने का विशेष महत्व माना जाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










