
Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन के समय करें ये 3 दिव्य उपाय, दूर होंगे संकट, घर आएगी सुख-समृद्धि
AajTak
Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का मुख्य उद्देश्य भगवान गणेश को सम्मान के साथ विदा करना है. यह विश्वास करते हुए कि वे अगले वर्ष फिर से आएंगे और भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और ज्ञान लाएंगे.
आज देशभर में गणपति विसर्जन धूमधाम से मनाया जाएगा. गणेश विसर्जन गणेश चतुर्थी के उत्सव का अंतिम और महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाता है. यह प्रक्रिया दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के अंत में होती है. हालांकि कुछ लोग लोग 1, 5, 3, 5, या 7 दिन गणेश स्थापना के बाद भी विसर्जन करते हैं. विसर्जन का मुख्य उद्देश्य भगवान गणेश को सम्मान के साथ विदा करना है. यह विश्वास करते हुए कि वे अगले वर्ष फिर से आएंगे और भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और ज्ञान लाएंगे. आइए आपको गणेश विसर्जन के मौके पर तीन दिव्य उपाय बताते हैं.
1. गजेंद्र मोक्ष का पाठ ऐसी मान्यताए हैं कि पांडवों को अनंत चतुर्दशी के व्रत से ही खोया हुआ राज्य मिला था. श्री कृष्ण ने पांडवों को इस व्रत के बारे में बताया था. यह व्रत पांडवों ने द्रौपदी सहित रखा था. इस दिन गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना गया है. इस दिन गजेंद्र मोक्ष का पाठ करने से जीवन की तमाम परेशानियों को दूर किया जा सकता है.
2. दिव्य रक्षा सूत्र अनंत चतुर्दशी के दिन सूत या रेशम के धागे को कुमकुम से रंगकर उसमें चौदह गांठे लगाई जाती हैं. इसके बाद उसे विधि-विधान से पूजा के बाद कलाई पर बांधा जाता है. कलाई पर बांधे गए इस धागे को ही अनंत कहा जाता है. भगवान विष्णु का रूप माने जाने वाले इस धागे को रक्षासूत्र भी कहा जाता है. ये 14 गांठे भगवान श्री हरि के 14 लोकों की प्रतीक मानी गई हैं. यह अनंत धागा भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाला तथा अनंत फल देता है.
3. दिव्य मंत्र भगवान गणेश के मूर्ति विसर्जन के दौरान गणपति जी के मंत्रों का जाप करें. आप "ॐ गण गणपतये नमः" और "ॐ श्रीम ह्रीं क्लिं ग्लौं गंग गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा" मंत्रों का जाप कर सकते हैं. इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
कैसे करें गणपति विसर्जन? गणेश विसर्जन के दिन उपवास रखें. उपवास ना रख पाएं तो फलाहार करें. घर में स्थापित प्रतिमा का विधिवत पूजन करें. पूजन में नारियल, शमी पत्र और दूब जरूर अर्पित करें प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाएं. प्रतिमा छोटी हो तो गोद या सिर पर रखकर ले जाएं. प्रतिमा को ले जाते समय भगवान गणेश को समर्पित अक्षत घर में जरूर बिखेर दें. चमड़े की बेल्ट, घड़ी या पर्स पास में ना रखें नंगे पैर ही मूर्ति को ले जाएं. विसर्जन करें प्लास्टिक की मूर्ति या चित्र ना स्थापित करें और न ही विसर्जन करें विसर्जन के लिए मिट्टी की प्रतिमा सर्वश्रेष्ठ है. विसर्जन के बाद हाथ जोड़कर श्री गणेश से कल्याण और मंगल की कामना करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










