
Ganesh Jayanti 2021: गणेश जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
AajTak
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को सर्वप्रथम गणेश तरंगें धरती पर आईं थीं. लंबोदर को समर्पित गणेश जयंती पर उपवास करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है.
Ganesh Jayanti 2021: माघ माह में मनाए जाने वाली गणेश चतुर्थी को माघी गणेश चतुर्थी या माघी गणेश जयंती भी कहते है. इस साल माघी गणेश जयंती 15 फरवरी को मनाई जा रही है. हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को सर्वप्रथम गणेश तरंगें धरती पर आईं थीं. लंबोदर को समर्पित गणेश जयंती पर उपवास करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. गणेश जयंती या विनायक चतुर्थी के दिन लाल रंग के वस्त्र, लाल फूल, और लाल चंदन को पूजा में जरूर शामिल करने की सलाह दी जाती है. इस दिन सही विधि विधान और नियम के साथ भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से विघ्नहर्ता अपने भक्तों के जीवन से सभी तरह के कष्ट और दुखों को दूर करते हैं. गणेश जयंती तिथि व शुभ मुहूर्त विनायक चतुर्थी- 15 फरवरी 2021 चतुर्थी तिथि 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 16 फरवरी को 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगी
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











