
Ganesh Chaturthi Upay: गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चौदस तक, इसे पढ़ने से होगा लाभ, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा
ABP News
Ganesh Stotra Path: अगर किसी के ऊपर कर्ज होता है तो गणेश ऋणमुक्ति स्तोत्र का पाठ करने से उससे मुक्ति मिल जाती है. सच्चे मन से की गई प्रार्थना को गणेश भगवान निश्चित ही स्वीकार करते हैं.
Read Ganesh Strota: 10 दिवसीय गणेश महोत्सव (ganesh mahotsav) की शुरुआत हो चुकी है. भक्तों ने घरों में गणपति की स्थापना (ganpati sthapna) कर ली है. घर में बप्पा को दस दिन तक विराजमान किया जाता है. लेकिन अगर कोई डेढ़ दिन, तीन दिन और सात दिन स्थापित करना चाहे, तो वे भी अपनी श्रद्धा अनुसार बप्पा को घर में विराजमान कर सकता है. घर पर गणपति स्थापना के बाद कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. विघ्नहर्ता गणेश (vighanharta ganesh) को प्रसन्ना करने के लिए घर में स्थापना करने के बार विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. इसके बाद उनकी आरती की जाती है और उन्हें मोदक और लड्डू का भोग लगाया जाता है.More Related News













