
Ganesh Chaturthi 2022 Date: गणेश चतुर्थी का पर्व आज, इस समय करें गणपति स्थापना और पूजा
AajTak
Ganesh Chaturthi 2022 Date: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का प्राकट्य हुआ था. गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणेश अपने भक्तों के बीच रहते हैं और उन्हें अपनी पूजा-उपासना का अवसर देते हैं. महापर्व की इस अवधि में गणेश भगवान की पूजा करने से हर संकट दूर हो जाता है और श्रद्धालुओं को मनचाहा वरदान भी मिलता है.
Ganesh Chaturthi 2022: आज गणेश चतुर्थी का त्योहार है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था. यूं तो हर महीने में गणेश चतुर्थी आती है लेकिन भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को काफी खास माना जाता है. गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है. इस दिन लोग घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं और पूरे 10 दिन उनकी पूजा-अराधना करते हैं. 10 वें दिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है. तो आज गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर जानें गणपति बप्पा को घर लाने का शुभ समय-
गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2022 Shubh Muhurat)
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 30, 2022 को शाम 03 बजकर 33 मिनट से चतुर्थी तिथि समाप्त - अगस्त 31, 2022 को सुबह 03 बजकर 22 मिनट तक
गणेश पूजा मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 24 मिनट से शाम 01 बजकर 54 मिनट तक
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - सुबह 09 बजकर 38 मिनट से रात 09 बजकर 37 मिनट तक
गणेश चतुर्थी का चौघड़िया मुहूर्त

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











