
Ganesh Chaturthi 2022 Date: कब है गणेश चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, स्थापना मंत्र, बप्पा को जरूर अर्पित करें ये चीजें
AajTak
Ganesh Chaturthi 2022 Date: गणेश चतुर्थी का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. इसे 10 दिन तक मनाया जाता है. इस दौरान लोग घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और दसवें दिन अनंनत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इन दस दिनों में भगवान गणेश की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने में दो गणेश चतुर्थी आती हैं. चुतर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है. भाद्रपद अमावस्या के बाद आने वाली गणेश चतुर्थी का काफी ज्यादा महत्व होता है. गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है. यह मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था.
गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे 10 दिन तक चलता है. 10वे दिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन भी किया जाता है. अनन्त चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु-जन बड़े ही धूम-धाम के साथ सड़क पर जुलूस निकालते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का सरोवर, झील, नदी आदि में विसर्जन करते हैं.
गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2022 Shubh Muhurat)
गणेश चतुर्थी बुधवार, अगस्त 31, 2022 को
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 30, 2022 को शाम 03 बजकर 33 मिनट परचतुर्थी तिथि समाप्त - अगस्त 31, 2022 को शाम 03 बजकर 22 मिनट पर
गणेश पूजा मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 24 मिनट से दोपबर 01 बजकर 54 मिनट पर.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











