
Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2024: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, जानें पूजा का मुहूर्त, पूजन विधि और चंद्रोदय का समय
AajTak
Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2024: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जाती है. इस बार संकष्टी चतुर्थी 18 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है. संकष्टी चतुर्थी की तिथि 18 नवंबर यानी शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 19 नवंबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा.
Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी का दिन बहुत ही खास माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश की उपासना की जाती है. इस दिन भक्त बप्पा के लिए व्रत करते हैं और उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती है. संकष्टी चतुर्थी पर महीने में दो बार आती है शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष. इस बार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी 19 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है.
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त (Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2024 Shubh Muhurat)
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 18 नवंबर यानी आज शाम 6 बजकर 55 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 19 नवंबर यानी कल शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा. वहीं, चंद्रोदय का समय आज शाम 7 बजकर 34 मिनट पर होगा.
उदयातिथि के अनुसार, गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 18 नवंबर यानी आज ही मनाई जा रही है.
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पूजन विधि (Ganadhipa Sankashti Chaturthi Puja Vidhi)
संकष्टी चतुर्थी के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नानादि करें. उसके बाद भक्त घर, पूजा घर की साफ-सफाई करें. फिर, व्रत का संकल्प करें. उसके बाद भगवान गणेश के आगे एक दीया जलाएं और उनको फूल और तिलक लगाएं. फिर, लड्डू और दुर्वा चढ़ाएं जो कि भगवान गणेश की पूजा में बहुत ही जरूर माना जाता है. फिर, संकष्टी चतुर्थी की कथा और मंत्र पढ़ें. उसके बाद चंद्रोदय के समय चंद्र देवता को अर्घ्य दें और व्रत का पारण करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










