
Galaxy S21 का ये फीचर अब इन पुराने सैमसंग स्मार्टफोन्स में भी मिलेगा
AajTak
Samsung Galaxy S21 सीरीज के खास फीचर्स अब कुछ पुराने Galaxy फ्लैगशिप सीरीज में भी दिया जाएगा. अपडेट जारी हो चुका है.
Samsung के लेटेस्ट One UI 3.1 का अपडेट अब कई कई मिड रेंज और पुराने Galaxy स्मार्टफोन्स को भी मिलने वाला है. इसमें कई नए फीचर्स दिए गए है. One UI 3.1 को Samsung Galaxy S21 के साथ लॉन्च किया गया था. जिसके बाद ये हमें Galaxy S20, Note 20 Series पर देखने को मिला था. इसके बाद इस अपडेट को सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip, Z Fold 2 और Galaxy Fold में दिया गया था. One UI 3.1 का अपडेट सैमसंग के 2019 के फ्लैगशिप फोन Galaxy S10, Note 10 और कुछ A-Series स्मार्टफोन्स के 2019 और 2020 के मॉडल्स पर भी दिया जा रहा है. One UI 3.1 अपडेट में कैमरा के नए फीचर्स दिए गए है. इसके अलावा इसमें मल्टी-माइक्रोफोन रिकार्डिंग, आई-कम्फर्ट शिल्ड, प्राइवेट शेयर और गैलेक्सी बड्स के लिए ऑटो स्विच दिया गया है. इस अपडेट में सिंगल टेक फीचर को इम्प्रूव किया गया है. जिससे ये फोन के कैमरे से ऑटोमैटिकली फोटो और वीडियो फॉर्मेट को रिकार्ड करता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










