
Galaxy M12: 6000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले, 48MP कैमरा वाला नया फोन, कीमत 9999, इस दिन होगी सेल
AajTak
सैमसंग ने पिछले हफ्ते भारत में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M12 को लॉन्च किया है. ये 90Hz डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. साथ ही इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और Exynos 850 प्रोसेसर भी दिया गया है.
सैमसंग ने पिछले हफ्ते भारत में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M12 को लॉन्च किया है. ये 90Hz डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. साथ ही इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और Exynos 850 प्रोसेसर भी दिया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से. भारत में Samsung Galaxy M12 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे अट्रैक्टिव ब्लैक, एलिगेंट ब्लू और ट्रेंडी एमराल्ड कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. आपको बता दें इस फोन को बेस मॉडल को ग्राहक इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 9,999 रुपये में ही खरीद पाएंगे. यहां ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा. इसकी पहली सेल 18 मार्च दोपहर 12 बजे रखी जाएगी. इसकी बिक्री ऐमेजॉन, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी. ऐमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत 24 घंटे पहले हो जाएगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










