
GainBitcoin scam: करोड़ों डॉलर के क्रिप्टो फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, देश में 60 से अधिक जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
AajTak
GainBitcoin scam news: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मल्टीमिलियन डॉलर गैनबिटकॉइन (GainBitcoin) क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच के तहत देशभर में 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मल्टीमिलियन डॉलर गैनबिटकॉइन (GainBitcoin) क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच के तहत देशभर में 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है. ये कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में की जा रही है.
क्या है गैनबिटकॉइन घोटाला? गैनबिटकॉइन एक कथित पोंजी स्कीम थी, जिसे 2015 में अमित भारद्वाज (अब दिवंगत) और अजय भारद्वाज ने शुरू किया था. यह स्कीम एक वेबसाइट और Variabletech प्राइवेट कंपनी के तहत चलाई गई थी. इस स्कीम के तहत निवेशकों को हर महीने 10% का मुनाफा देने का लालच दिया जाता था. निवेशकों से कहा गया कि वे एक्सचेंज से बिटकॉइन खरीदकर "क्लाउड माइनिंग" के जरिए गैनबिटकॉइन में निवेश करें. इस योजना में मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) का फॉर्मूला अपनाया गया, जहां नए निवेशक जोड़ने से ही पुराने निवेशकों को पैसा दिया जाता था.
2017 से स्कीम धराशायी होने लगी शुरुआती दिनों में निवेशकों को बिटकॉइन में पेमेंट किया गया, लेकिन 2017 तक जब नए निवेशक मिलने बंद हो गए, तो यह स्कीम धीरे-धीरे धराशायी होने लगी. घोटाले को छिपाने के लिए गैनबिटकॉइन ने अपने निवेशकों को बिटकॉइन की जगह MCAP नामक अपनी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट करना शुरू कर दिया, जिसकी बाजार में बहुत कम वैल्यू थी. इससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CBI को मिली जांच गैनबिटकॉइन घोटाले में देशभर के कई राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायतें दर्ज हुई थीं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन सभी मामलों की जांच CBI को सौंपी गई.
CBI इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. जांच के दौरान CBI ने कई क्रिप्टो वॉलेट, डिजिटल सबूत, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ईमेल/क्लाउड डेटा जब्त किए हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







