
G20 में बेहद टाइट है पीएम मोदी का शेड्यूल, समिट के इतर 15 विदेशी नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
AajTak
जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इस सम्मेलन के इतर पीएम मोदी विश्व के 15 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंच रहे हैं. जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है. वह तीन दिन के भीतर 15 देशों के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. बैठकों का यह दौर आज से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगा.
आज से शुरू होगा द्विपक्षीय बैठकों का सिलसिला
8 सितंबर को पीएम एलकेएम में मॉरीशस, बांग्लादेशी और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इसके बाद 9 सितंबर को जी20 बैठकों के अलावा पीएम मोदी ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के राष्ट्राध्यक्षों के सा साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.
10 सितंबर को पीएम फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे. वह कनाडा के साथ एक अलग बैठक करेंगे और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ भी इस दिन वह द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.
अमेरिकी एनएसए का बयान
अमेरिकी NSA जेक सुलिवन राष्ट्रपति बिडेन के साथ भारत पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि G20 सम्मेलन जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक सामान वितरण जैसे प्रमुख आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक नेताओं के साथ सहयोग करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उन पहलों पर काम करना है जो बदलाव ला सकती हैं. उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में चीन की गैर-भागीदारी के बारे में चिंताओं के बावजूद, हम G20 के माध्यम से वैश्विक मुद्दों से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







