
G-20 Summit: 300 अमेरिकी कमांडो और होटल में सुइट तक स्पेशल लिफ्ट... अब 4 नहीं 3 दिन भारत में रहेंगे प्रेसिडेंट बाइडेन
AajTak
जी-20 समिट में शामिल होने आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अब भारत में चार नहीं, बल्कि तीन दिन रुकेंगे. बाइडेन आज शाम करीब सात बजे दिल्ली आ जाएंगे. यहां उन्हें जिस होटल में ठहराया जाएगा, उसमें खास इंतजाम किए जा रहे हैं. बाइडेन होटल की 14वीं मंजिल पर दो बेडरूम वाले प्रेसिडेंशियल सुइट में रुकेंगे. यहां वे 300 अमेरिकी कमांडो के घेरे में रहेंगे.
राजधानी दिल्ली में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम पहुंचने वाले हैं. जो बाइडेन को पहले 7 सितंबर को दिल्ली पहुंचना था, लेकिन व्हाइट हाउस की ताजा जानकारी के मुताबिक अब बाइडेन आज यानी 8 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे. व्हाइट हाउस के मुताबिक, जो बाइडेन शाम करीब 7 बजे राजधानी दिल्ली आ जाएंगे. दिल्ली आने के साथ ही वो सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.
जो बाइडेन का ये दौरा अब चार की बजाय तीन दिन का होगा. वो एयरफोर्स वन से दिल्ली पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा के बाद बाइडेन 9 और 10 सितंबर को होने वाली जी-20 की बैठक में हिस्सा लेंगे. अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि इस बैठक में भारत और अमेरिका दुनिया की तमाम समस्याओं पर बेहद अहम बातचीत करेंगे.
व्हाइट हाउस ने ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रपति बाइडेन जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं, जहां वह वैश्विक अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सहयोगियों और भागीदारों के साथ बातचीत करेंगे.
जिस होटल में ठहरेंगे बाइडेन, वो पहले कर चुका इन हस्तियों की मेजबानी
भारत में अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन के स्वागत में तमाम तैयारियां की गई हैं. हवाई अड्डे से लेकर होटल तक उनका स्वागत अतिथि देवो भव की तर्ज पर करने का इंतजाम है. बाइडेन दिल्ली के आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल में ठहरेंगे. इससे पहले ये होटल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप की मेजबानी कर चुका है.
बाइडेन का होगा सबसे बड़ा काफिला

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







