
G-20 समिट: पोप फ्रांसिस ने पीएम मोदी के न्योते को स्वीकारा, करेंगे भारत का दौरा
AajTak
पीएम मोदी ने वैटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात कर उन्हें भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. पोप भारत का दौरा करेंगे. उधर, जी-20 के सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई का जिक्र किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इटली के रोम में जी-20 समिट में हिस्सा लिया. इस समिट के दौरान, पीएम मोदी की अमेरिकी, फ्रांसीसी आदि के राष्ट्रपति से गर्मजोशी से मुलाकात हुई. इसके अलावा, पीएम मोदी ने वैटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात कर उन्हें भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. पोप भारत का दौरा करेंगे. उधर, जी-20 के सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई का जिक्र किया. उन्होंने महामारी से जंग को लेकर मंत्र देते हुए कहा कि वन अर्थ-वन हेल्थ से जीत हासिल होगी. PM Modi will attend an event hosted by US President Joe Biden on "Supply Chain Resilience" and hold other bilateral meetings on the sidelines of the G20 summit in Rome tomorrow: Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla pic.twitter.com/ZhRvEAyjvT

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









