
FY22 का आज आखिरी दिन, कल से ये बदलाव, जानें कैसे होता है वित्त वर्ष का आकलन
AajTak
एक अप्रैल, 2022 से Income Tax से जुड़े कई बदलाव होने जा रहे हैं. क्रिप्टो एसेट्स (Crypto Assets), अपडेटेड रिटर्न फाइलिंग, EPF पर ब्याज दर से संबंधित नए टैक्स नियम, कोविड-19 के उपचार पर टैक्स रिलीफ जैसे कई बड़े बदलाव एक अप्रैल, 2022 से प्रभावी हो जाएंगे.
फाइनेंशियल ईयर 2021-22 आज समाप्त हो रहा है. गुरुवार को इस फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन है. एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर (2022-23) की शुरुआत होगी. हर फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत काफी अहम होती है. इस दिन से इनकम, टैक्स और अन्य फाइनेंशियल टर्म से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं. आइए जानते हैं कि भारत में किस तरह वित्त वर्ष का आकलन किया जाता है और एक अप्रैल से किन चीजों में बड़ा बदलाव आने वाला हैः
एक अप्रैल से 31 मार्च तक का फाइनेंशियल ईयर
दुनिया के हर देश का सालभर का बजट (Budget), कंपनियों की बैलेंस शीट (Balance Sheet) और इनकम स्टेटमेंट (Income Statement) को एक साल के हिसाब से तैयार किया जाता है. दुनिया के कई देशों में इस एक साल की गणना एक जनवरी से 31 दिसंबर तक की जाती है. लेकिन भारत में इस एक साल का कैलकुलेशन एक अप्रैल से 31 मार्च तक किया जाता है. इसे वित्त वर्ष (फाइनेंशियल ईयर) कहते हैं.
असेसमेंट ईयर के बारे में जानिए
अगर आपने अब तक असेसमेंट ईयर (Assessment Year) के कैलकुलेशन पर गौर नहीं किया है, तो आपको इस बारे में ध्यान देना चाहिए. आप इसे उदाहरण के जरिए इस तरह समझ सकते हैं.
जब आप 2021-22 का इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने जाएंगे तो इनकम टैक्स की वेबसाइट पर आपको असेसमेंट ईयर में 2022-23 दिखेगा. ऐसा इस वजह से होता है कि 2021-22 के इनकम, और टैक्स देनदारी का ब्योरा आपको 2022-23 में देना होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










