
Friday Box Office: फ्राइडे को नई रिलीज 'अस्सी' और 'दो दीवाने शहर' पर भारी पड़ी 'ओ रोमियो', जानें- बार्डर 2 सहित बाकी फिल्मों का हाल
ABP News
Friday Box Office 20th February: शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई जिनका कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों से कमाई के लिए मुकाबला हुआ, जानते हैं इस रेस में कौन जीता?
इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो नई फिल्में अस्सी और दो दीवाने शहर में रिलीज हुई. वहीं थिएटर्स में पहले से ओ रोमियो से तू या मैं, बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 भी मौजूद हैं. ऐसे में नई और कुछ हफ्ते पुरानी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए भिड़ती दिखीं. चलिए यहां जानते हैं शुक्रवार को इनमें से किस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और कमाई के मामले में अव्वल रहीं.
अस्सी ने पहले दिन कितनी की कमाई? तापसी पन्नू की लेटेस्ट रिलीज अस्सी की कहानी एक रेप विक्टिम के कानूनी संघर्ष को दिखाती है. यह समाज के बुरे चेहरे को सामने लाती है. फिल्म में कनी कुसरुति, ज़ीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और रेवती भी हैं. हर कास्ट ने दमदार परफॉर्मेंस दी है. अपने डायरेक्शन के ज़रिए, अनुभव सिन्हा ने लीगल सिस्टम की कमियों और रेप विक्टिम के साथ होने वाले बर्ताव को शानदार ढंग से दिखाया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म हार्ड हिटिंग सब्जेक्ट के बावजूद खास कमाई नहीं कर पाई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अस्सी ने रिलीज के पहले दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026 को इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.38% थी.
दो दीवाने शहर में का पहले दिन का कलेक्शनशुक्रवार को, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म में सिद्धांत ने शशांक का रोल किया है, जिसे बोलते समय थोड़ा हकलाना या झिझक होती है। उन्होंने इस कमी को बहुत ही सेंसिटिविटी के साथ दिखाया है। मृणाल ने रोशनी का रोल किया है, जो बाहर से तो कॉन्फिडेंट दिखती है, लेकिन अंदर से अपनी खूबसूरती पर शक करती है।
दो दीवाने शहर में ने कितने करोड़ से की ओपनिंग? दो दीवाने शहर में मुंबई में रहने वाले दो नौजवानों, रोशनी और शशांक की लव स्टोरी ह. दोनों बहुत अच्छे और इंटेलिजेंट हैं, लेकिन अपनी इनसिक्योरिटी से जूझते हैं. फिल्म पुरानी रोमांटिक कहानियों की तरह बड़े सपनों पर नहीं, बल्कि आज के युवाओं के छोटे डर और कमजोरियों पर फोकस करती है. इसे रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया है. इसे संजय लीला भंसाली और प्रेरणा सिंह ने प्रोड्यूस किया है. कुल मिलाकर, यह एक हल्की-फुल्की, दिल को छू लेने वाली रोमांटिक फिल्म है. फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा मिश्रा, संदीपा धर हैं, साथ ही दीपराज राणा, मोना अंबेगांवकर, अचिंत कौर, नवीन कौशिक और मास्टर इनेश कोटियन सपोर्टिंग रोल में हैं. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं.













