
'धुरंधर' के सेट पर फूट- फूटकर रोए थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल, आर माधवन ने शेयर किया सबसे इमोशनल मूमेंट
ABP News
R Madhavan Interview: 'धुरंधर' फेम आर माधवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की शूटिंग के समय के एक वाक्ये के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल क्यों रोए थे.
'धुरंधर' फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का क्रेज अब तक भी खत्म नहीं हो पा रहा है. फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जिनके बारे में अब तक भी बात हो रही है. हाल ही में आर माधवन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग पूरी होने के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल फूट- फूटकर रोए थे. इस एक सीन के बाद पूरी यूनिट में दुख और गम का माहौल था.
किस सीन पर रोए थे अक्षय और अर्जुन?सोनिया शिनॉय को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर आर माधवन ने बताया कि जब फिल्म का 26/11 वाला सीन शूट हुआ था, इसके बाद पूरे सेट पर मातम सा माहौल हो गया था. यहां तक कि जिन एक्टर्स को सीन के दौरान खुशियां मनाते देखा गया था, यानी अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल, वो भी सीन पूरा शूट होने के बाद खूब रोए थे.
क्या बोले माधवन?माधवन ने इस सीन के बारे में बात करते हुए कह कि, 'जैसे ही ये सीन खत्म हुआ दोनों फूट- फूटकर रोने लगे. जैसे दोनों पूरी तरह से टूट चुके हों. ये केवल उनके लिए एक्टिंग नहीं थी, बल्कि उन्होंने वो समय जिया है. उन्होंने इस तरह का असली इंसिडेमट देखा है. ये सीन उन्हें उस समय में वापस ले गया. बस वहीं मैं समझ गया था कि ये कितनी खास फिल्म है.'
माधवन के मुताबिक इस एक सीन ने उनके लिए पूरा मूमेंट और फिल्म को लेकर परसेप्शन ही बदलकर रख दिया था. ये फिल्म केवल बॉक्स ऑफिस और एक्शन के बारे में नहीं है, इसमें बहुत कुछ है.













