
'Free' में देखना चाहते हैं मूवीज और वेब-सीरीज? ये टॉप ऐप्स और वेबसाइट्स आएंगे काम
AajTak
Free Online Web Series and Movies: Amazon Prime और Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होता है. लेकिन, आप कई ऐप्स और वेबसाइट्स की मदद से फ्री में कंटेंट देख सकते हैं.
क्या आप भी Movies और TV Shows फ्री में देखना चाहते हैं? ये सर्विस भी कई ऐप्स और वेबसाइट्स देती है. इससे आप बिना सब्सक्रिप्शन के Movies और TV Shows को ऑनलाइन देख सकते हैं. यहां पर आपको ऐसे ही ऐप्स और वेबसाइट्स की जानकारी दे रहे हैं.
Tubi
Tubi को आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ये फ्री कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस देती है. ये हॉलीवुड मूवी पसंद करने वालों के लिए काफी अच्छा है. इससे आप इंग्लिश मूवी और टीवी शोज को HD क्वालिटी में देख सकते हैं. हालांकि, आपको इस पर एड्स देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें:- WhatsApp पर कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपकी पर्सनल चैट्स, तुरंत चेक करें यह सेटिंग
Plex
Plex को भी गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस स्ट्रीमिंग सर्विस से यूजर्स मूवी और टीवी शोज के अलावा 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स को भी फ्री में देख सकते हैं. इसमें आपको हिंदी कंटेंट भी मिल जाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










