
France में दिल दहलाने वाली वारदात, पहले बच्चे का गला और हाथ काटा फिर सिर चबाकर बाल्टी में फेंक दिया
Zee News
लापता बच्चे की सूचना पर जब पुलिस दक्षिण फ्रांस स्थिति एक फ्लैट में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उसके भी रौंगटे खड़े हो गए. हर तरफ खून ही खून था. बच्चे को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था. इतना ही नहीं हत्यारे ने बच्चे का सिर अलग करने के बाद उसे खाने का भी प्रयास किया था.
पेरिस: फ्रांस (France) से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 13 वर्षीय बच्चे की पहले हत्या की गई, फिर उसके सिर को धड़ से अलग किया गया और फिर सिर के कुछ भाग को खाकर उसे फेंक दिया गया. हालांकि, इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने वाले को उसके किए की सजा मिल गई है, लेकिन वारदात से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. मिरर में छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने रविवार को दक्षिण फ्रांस के टारस्कॉन (Tarascon) स्थित अपार्टमेंट से एक 13 वर्षीय लड़के का शव (Body of Young Boy) बरामद किया था. लाश ऐसी स्थिति में थी पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए. सिर धड़ से अलग था और एक हाथ भी काटकर फेंका गया था. पुलिस ने जब पूरे घर की तलाशी ली, तो मृतक का सिर एक बाल्टी में पाया. सिर का कुछ हिस्सा चबाया गया था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



