
France के 96 फीसदी स्कूलों में लगी हैं Condom Vending Machines, ताकि फिर AIDS की गिरफ्त में न आए देश
Zee News
शुरुआत में फ्रांस (France) सरकार के इस फैसले का व्यापक विरोध हुआ था. खासकर स्कूल प्रशासन और समाज के कुछ वर्गों ने कंडोम वेंडिंग मशीन लगाने पर आपत्ति जताई थी. हालांकि जागरूकता अभियान का सरकार को फायदा मिला और लोगों ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया.
पेरिस: फ्रांस (France) के 96 फीसदी हाई स्कूलों (High Schools) में कंडोम वेंडिंग मशीनें (Condom Vending Machines) लगाई गई हैं. सरकार का कहना है कि सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देने और कम उम्र में होने वाले गर्भावस्था के जोखिम को कम करने के लिए ऐसा किया गया है. इन मशीनों से जरूरत अनुसार कंडोम निकाले जा सकते हैं. हाल ही में हुई एक स्टडी (Study) में यह खुलासा किया गया है. गौरतलब है कि किसी जमाने में फ्रांस एड्स (AIDS) से बुरी तरह प्रभावित था, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सुरक्षित यौन संबंधों के लिए स्कूलों में कंडोम वेंडिंग मशीनें लगाई हैं. Nearly 96% of high schools in France have condom vending machines फ्रांस (France) में पहली कंडोम वेंडिंग मशीन 1992 में लगाई गई थी. उस वक्त सरकार के फैसले का व्यापक विरोध हुआ था. खासकर स्कूल प्रशासन और समाज के कुछ वर्गों ने इस पर आपत्ति जताई थी. हालांकि जागरूकता अभियान का सरकार को फायदा मिला और लोगों ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया. फ्रांस में, पिछले साल शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य से निधि प्राप्त करने वाले लगभग 96% हाई स्कूल, पब्लिक स्कूल और निजी स्कूलों में कंडोम वेंडिंग मशीन हैं. — UberFacts (@UberFacts)
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



