
France: आम आदमी की कब्र पर पहुंचते हैं लोग, मूर्ति को माना जाता है प्रेम का प्रतीक
Zee News
विक्टर फ्रेंच अखबार ला-मर्सेलाइस में काम करते थे और साल 1870 में उनकी नेपोलियन तृतीय के भतीजे प्रिंस पियरे बोनापार्ट ने जान ले ली थी.
पेरिस: फ्रांस की राजधानी और दुनिया में फैशन कैपिटल के तौर पर जानी जाती है पेरिस. यहां का लूव्र म्यूजियम पूरी दुनिया में मशहूर है, तो एफिल टॉवर (Eiffel Tower) दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक है. लेकिन यहीं पास में स्थित एक आम आदमी की कब्र पर भी हजारों लोग पहुंचते हैं, खासकर लड़कियां. क्योंकि उसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है. यही नहीं, कब्र पर उस आम आदमी की आदमकद प्रतिमा लेटी हुई है, जिसे चूमने से न सिर्फ जीवनसाथी की तलाश साल भर में पूरी हो जाती है, बल्कि बच्चे की चाहत रखने वाले जोड़ों की गोद भी भर जाती है. द मिरर के मुताबिक, पेरिस में पेरे-लशाएस नाम की एक कब्रगाह है. यहां फ्रांस की मशहूर शख्सियतों जैसे ऑस्कर विल्ड, चॉपिन, जिम मॉरिसन की कब्रें हैं. जहां सालाना 30 लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं. लेकिन यहीं पर विक्टर नॉएर नाम के शख्स की भी कब्र है, जो एक पत्रकार था और महज 22 साल की उम्र में उसकी हत्या कर दी गई थी. विक्टर फ्रेंच अखबार ला-मर्सेलाइस में काम करते थे और साल 1870 में उनकी नेपोलियन तृतीय के भतीजे प्रिंस पियरे बोनापार्ट ने जान ले ली थी. प्रिंस अखबार में अपने परिवार की आलोचना से बौखलाए थे और विक्टर उनके सामने अखबार का पक्ष रखने गए थे. इसी दौरान बोनापार्ट ने उनकी जान ले ली थी. लेकिन इसकी वजह से पब्लिक भड़क गई और प्रिंस पर विक्टर की हत्या का केस चलाया गया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



