
Ford Motor को एक और झटका, अब अमेरिका में ही कंपनी के लिए बुरी खबर
AajTak
अमेरिकी कार बनाने वाली कंपनी फोर्ड मोटर (Ford Motor) के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. ये खबर कंपनी के अपने देश यानी अमेरिकी बाजार से आई है. कंपनी अब सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक Ford EcoSport को अमेरिका में भी बंद करने की तैयारी है.
अमेरिकी कार बनाने वाली कंपनी फोर्ड मोटर (Ford Motor) के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. ये खबर कंपनी के अपने देश यानी अमेरिकी बाजार से आई है. कंपनी अब सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक Ford EcoSport को अमेरिका में भी बंद करने की तैयारी है. दरअसल, इसी हफ्ते कंपनी ने बताया कि Ford India भारी नुकसान में है और इसलिए अब वो भारत में अपना कारोबार समेट रही है. खबरों के मुताबिक कंपनी अपनी दो फैक्ट्री बंद करने जा रही है. Ford India अपनी गुजरात के साणंद और तमिलनाडु के चेन्नई संयंत्र को बंद करने जा रही है. लेकिन अब खबर है कि जल्द ही Ford अमेरिकी मार्केट में भी ईकोस्पोर्ट की बिक्री बंद कर सकती है. ईकोस्पोर्ट कंपनी की सबसे सफल मॉडल में से एक है. भारत में भी इस कार के काफी ग्राहक हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










