
Food Delivery Boy हुआ गिरफ्तार तो Police Officer ने खुद महिला के घर पहुंचाया खाना, जमकर हो रही तारीफ
Zee News
डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिकी पुलिस अधिकारी टायलर विलियम्स को महसूस हुआ कि उनकी कार्रवाई से किसी महिला को भूखा रहना पड़ सकता है. इसलिए उन्होंने खुद महिला के घर खाना पहुंचाने का फैसला लिया. अपनी ड्यूटी से अलग हटकर किए गए इस काम के लिए उनकी सराहना हो रही है.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में एक पुलिस वाले की खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग पुलिस ऑफिसर (Police Officer) को असली ‘हीरो’ करार दे रहे हैं. दरअसल, पुलिस अधिकारी ने एक फूड डिलीवरी बॉय (Food Delivery Boy) को गिरफ्तार किया था. इसके बाद जब उन्हें अहसास हुआ कि कोई अपने खाने का इंतजार कर रहा होगा, तो वह खुद ही खाना डिलीवर करने चले गए. पुलिस डिपार्टमेंट ने इस संबंध में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. ‘ABC न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की Arkansas निवासी एक महिला ने रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना ऑर्डर (Online Food Order) किया था. जब खाना लेकर डिलीवरी बॉय आ रहा था, तभी ट्रैफिक स्टॉप पर पुलिस ने किसी जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, इसके बाद पुलिस अधिकारी टायलर विलियम्स को लगा कि जिस महिला ने खाना ऑर्डर किया है, वो घर पर डिलीवरी बॉय का इंतजार कर रही होगी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



