
Fog in Delhi-NCR: घने कोहरे में थमी वाहनों की रफ्तार, ट्रेनें लेट-फ्लाइट्स प्रभावित, दिल्ली की ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड
AajTak
Fog Today: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज, 31 जनवरी को सुबह की शुरुआत कुछ ऐसी हुई मानो सब कुछ गुम हो गया है. घने कोहरे के कारण दूर का तो छोड़ो एक मीटर तक देखना नामुमकिन हो रहा है. जनवरी का आखिरी दिन है लेकिन दिल्लीवालों और कोहरे से राहत नहीं मिल रही है.
दिल्ली पिछले 13 सालों में सबसे सर्द जनवरी का सामना कर रही है. इस साल जनवरी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री के आसपास रहा. जनवरी में बारिश नहीं हुई, लेकिन घने कोहरे के हालात कई बार सामने आए. आज, 31 जनवरी को सुबह 7.30 बजे भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बेहद घना कोहरा है, जहां विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है.
कोहरे में सब कुछ गुम
आज सुबह की शुरुआत कुछ ऐसी हुई कि मानो दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सब कुछ गुम हो गया है. दूर का तो छोड़ो एक मीटर तक देखना नामुमकिन हो रहा है. जनवरी का आखिरी दिन है लेकिन दिल्लीवालों और कोहरे से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. दिल्ली में आज, 31 जनवरी की रात मौसम बदलने के साथ तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है.
ठंड-कोहरे के बीच दिल्ली में आज बरसेंगे बादल, लखनऊ में शीतलहर, जानें आज का मौसम
ट्रेनों-फ्लाइट्स पर असर
कोहरे के चलते दिल्ली में सुबह के वक्त गाड़ी चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है. वहीं, ट्रेनें लेट से लेट होती जा रही हैं और कई ट्रेनों को तो रद्द कर दिया है. फ्लाइट्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर रात 1.30 बजे से जीरो विजिबिलिटी है. रनवे पर विजिबिलिटी 150 मीटर रही, जिससे उड़ानें प्रभावित हैं. इससे यात्रियों का हाल-बेहाल है. आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आज भी कुछ ऐसा ही नजारा है. लोग इस भयंकर ठंड में चाय का सहारा लेकर रात से दिन तक अपनी ट्रेनों के इंतजार कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








