
Flipkart TV Sale शुरू, सस्ते में खरीद सकते हैं Smart TV, कीमत 7499 रुपये से शुरू
AajTak
Flipkart TV Days Sale: स्मार्ट टीवी खरीदना हो या फिर कम बजट वाला LED टीवी, फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल का आप फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में आप अफोर्डेबल प्राइस पर कई स्मार्ट टीवी भी खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप Flipkart Sale का फायदा उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर TV Days सेल चल रही है, जिसमें Mi, वनप्लस, रियलमी, सैमसंग और दूसरे ब्रांड्स के टीवी पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. यानी आप सस्ते में टीवी खरीद सकते हैं.
फ्लिपकार्ट पर 15 अप्रैल से शुरू हुई यह सेल 19 अप्रैल तक चलेगी. इस सेल में आप एक्सचेंज ऑफर, EMI और बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
अगर आपका बजट कम है, तो आप 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी खरीद सकते हैं. इस कीमत पर Kodak का 24-इंच वाला टीवी मिल रहा है. वहीं आप Thomson का 24-inch वाला टीवी 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
MarQ का 32-inch का टीवी 8,999 रुपये में मिल रहा है. यह टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट और 20W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. 32-inch स्क्रीन साइज में ही आपको Thomson का HD Ready टीवी मिलता है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है.
वहीं 32-inch का सबसे कम कीमत वाला स्मार्ट टीवी 10,499 रुपये में आता है. यह टीवी Coocaa ब्रांड का है, जिसमें आपको YouTube जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलेगा. Thomson का 32-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी 11,999 रुपये में आता है. इसमें आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, YouTube का एक्सेस मिल रहा है.
Vu Premium स्मार्ट टीवी को आप 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं. Flipkart Sale में मिलने वाला यह टीवी Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस पर 4,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










