
Flipkart Sale में कर लें ये जुगाड़, चुटकियों में पता चलेगा कब सबसे सस्ता मिलेगा कोई प्रोडक्ट
AajTak
Price Tracker Extension: क्या आप जिस डील को लेकर परेशान है, वो बेस्ट है? बहुत ही आसानी से आप इसका पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. इसकी मदद से आप पता कर सकते हैं प्रोडक्ट बेस्ट प्राइस पर मिल रहा है या नहीं. आप पहले की सेल के प्राइस भी चेक कर सकते हैं.
नया स्मार्टफोन खरीदना हो या टीवी या फिर कुछ और, हर कोई चाहता है कि उसे सबसे सस्ती डील मिले. सेल का सीजन शुरू हो चुका है. Flipkart और Amazon दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आपको आकर्षक डिस्काउंट मिल रहे हैं. मान लेते हैं आपको इस सेल में कोई प्रोडक्ट खरीदना है, लेकिन ये कैसे पता चलेगा कि आपको उस प्रोडक्ट पर सबसे सस्ती डील मिल रही है?
इसका एक आसान जुगाड़ हमारे हाथ लगा है. इसकी मदद से आप चेक कर सकते हैं कि आपकी विश लिस्ट में शामिल प्रोडक्ट्स कब किस कीमत पर आ रहे हैं. इसके लिए आपको एक क्रोम एक्सटेंशन डाउनलोड करना होगा.
एक्सटेंशन की मदद से आपको प्राइस ड्रॉप और प्राइस हिस्ट्री ग्राफ दोनों ही जानकारी मिलेगी. आइए जानते हैं आप इस एक्सटेंशन को कैसे ट्राई कर सकते हैं.
इस एक्सटेंशन का नाम Price Tracker है और इसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है. सभी क्रोम यूजर्स इस एक्सटेंशन को डाउनलोड और यूज कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
सबसे पहले आपको अपने पीसी पर क्रोम ब्राउजर लॉन्च करना होगा. इसके बाद आपको Price Tracker Extension डाउनलोड करना होगा. इसे आप Google Chrome web store से डाउनलोड कर सकते हैं. अब आपको वेब ब्राउजर में एक्सटेंशन को इनेबल करना होगा.
यहां से आपको Flipkart ओपन करना होगा और लॉगइन करना होगा. इस पर आपको किसी प्रोडक्ट को सर्च करना होगा, जिसे आप खरीदना चाहते हैं. आपको प्रोडक्ट के दो ऑप्शन नजर आएंगे. प्राइस डॉप अलर्ट और प्राइस हिस्ट्री ग्राफ.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










