
Flipkart Big Year End Sale शुरू, सस्ते में खरीद सकते हैं फोन-टीवी और बहुत कुछ, जानिए ऑफर्स
AajTak
Flipkart Year End Sale 2023: साल 2023 के जाते-जाते ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने सेल का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने ईयर एंड सेल का ऐलान किया है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस सेल का फायदा उठाकर आप iPhone 14 भी सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Flipkart ने Big Year End Sale का ऐलान अपने प्लेटफॉर्म पर कर दिया है. ये सेल 9 दिसंबर से शुरू होगी और 16 दिसंबर तक चलेगी. अगर आपके पास Flipkart Plus मेंबरशिप है, तो आप इस सेल को आज यानी 8 दिसंबर से ही एक्सेस कर सकते हैं. इस सेल में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं.
Flipkart Sale में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 50 परसेंट से 80 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है. आप तमाम स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट पर सेल से खरीद सकते हैं. इसके अलावा हेडफोन, लैपटॉप, स्पीकर और दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं डिस्काउंट की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सेल से फायदा उठा सकते हैं. सेल में Google Pixel 7 सीरीज और Pixel 8 सीरीज पर अच्छा ऑफर मिल रहा है. इसके अलावा आप Samsung Galaxy S21 FE (2023) को डिस्काउंट के बाद 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Amazon-Flipkart पर हो जाए 'बेईमानी', तो क्या कर सकते हैं आप, इन तरीकों का करें इस्तेमाल
iPhone 14 को आप 54,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं Samsung Galaxy S22 5G को आप डिस्काउंट के बाद 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं Google Pixel 7 को आप 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Vivo T2 Pro 5G को आप 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
आप तमाम ब्रांड्स के लैपटॉप को भी सस्ते में खरीद सकते हैं. सेल में Acer One14 को 36,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जो Intel i5 प्रोसेसर के साथ आता है. Lenovo IdeaPad Flex को आप 65,990 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर आप बजट ऑप्शन की तलाश में हैं, तो HP 255 G9 840T7PA को 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










