
Flipkart Big Bachat Dhamaal सेल का आज आखिरी दिन, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है बंपर छूट
AajTak
Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale में कई स्मार्टफोन्स को बंपर छूट के साथ उपलब्ध करवाया गया है. आज इस सेल का आखिरी दिन है. जानिए टॉप ऑफर्स.
Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale आज खत्म हो जाएगी. इस सेल में बायर्स को डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं. इस सेल में स्मार्टफोन्स, मोबाइल एक्सेसरीज, लैपटॉप, गैजेट्स, होम अप्लायंसेज और दूसरे प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट दी जा रही है.
Apple iPhone 12 Mini
फ्लिपकार्ट की इस सेल में Apple iPhone 12 Mini को काफी सस्ते में बेचा जा रहा है. इस स्मार्टफोन को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है. इस स्मार्टफोन में A14 Bionic चिप, 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप और दूसरे फीचर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें:- Samsung ने स्टूडेंट्स के लिए पेश किया खास ऑफर, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, बड्स पर बंपर डिस्काउंट
Poco F4 5G
Poco F4 5G को भी इस सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करवाया गया है. इस स्मार्टफोन को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है. इस सेल में बायर्स को 3000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट SBI और HDFC Bank कार्ड्स यूजर्स को दिया जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










