
Flipkart-Amazon नहीं, यहां शुरू हुई Mega Republic Day सेल, कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट
AajTak
Vijay Sales ने सेल की घोषणा कर दी है. इस सेल की शुरुआत भी हो गई है. इसमें आप कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट का फायदा उठा सकते हैं. स्पेशल डिस्काउंट के अलावा विजय सेल्स के MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम भी दिया जा रहा है. इस ऑफर का फायदा कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से लिया जा सकता है.
Vijay Sales ने मेगा रिपब्लिक डे सेल की घोषणा कर दी है. इस सेल के दौरान कंपनी ने कहा है कि गैजेट्स, एंटरटेनमेंट, होम और किचन अप्लायंसेज पर 65 परसेंट तक की छूट दी जा रही है. इस सेल की शुरुआत 22 जनवरी से शुरू हो गई है. आप नए साल पर घर को रिफ्रेश करना चाहते हैं तो पुराने गैजेट्स को इस सेल में अपग्रेड किया जा सकता है.
Vijay Sales में ऑफर्स
स्पेशल डिस्काउंट के अलावा विजय सेल्स के MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम भी दिया जा रहा है. यूजर्स 1 रुपये ऑफलाइन स्टोर्स को भी रिडीम कर सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को कई बैंक कार्ड्स के साथ डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस ऑफर का फायदा कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से लिया जा सकता है.
इस सेल में Samsung A23 को 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. Samsung Galaxy Tab A7 Lite Wifi को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. जबकि Fire-Boltt Ninja Call 2 स्मार्टवॉच को 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि LG Solo माइक्रोवेव की कीमत 5,990 रुपये रखी गई है.
कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट
सेल के दौरान Samsung Galaxy Buds2 को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यूजर्स लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, गेमिंग लैपटॉप्स, Full HD TV, टॉप-लोड वॉशिंग मशीन, ग्रुमिंग रेंज, कॉफी मेकर जैसे प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट का फायदा ले सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










