
Flipkart पर इतना सस्ता मिल रहा है iPhone 12, जल्दी उठा लें फायदा
AajTak
अगर आप iPhone 12 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर समय हो सकता है. क्योंकि, इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर अब तक की सबसे कीमत पर सेल किया जा रहा है.
अगर आप iPhone 12 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर समय हो सकता है. क्योंकि, इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर अब तक की सबसे कीमत पर सेल किया जा रहा है. आपको बता दें iPhone 12 की कीमत कंपनी ने iPhone 13 लाइनअप के आने के बाद घटाई भी है.
iPhone 12 के 64GB वेरिएंट की कीमत अब ऑफिशल ऐपल स्टोर पर 65,999 रुपये कर दी गई है. वहीं, फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 63,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है. ये कीमत लॉन्च के बाद से इस फोन की सबसे कम कीमत है.
इस फोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. इस लिहाज से इसमें लॉन्च प्राइस की तुलना में 15,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड्स के जरिए EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी पा सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










