Fitness tips: अपना लें ये 12 आदतें, रहेंगे बिल्कुल फिट और सेहतमंद
AajTak
शरीर को फिट रखना कोई आसान काम नहीं है. घर का बना खाना, अच्छी नींद लेना और एक्सरसाइज करने के अलावा और भी कई चीजें हैं जिन्हें करने में बहुत समय लग जाता है. हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें 1 मिनट से भी कम में करके आप खुद पूरी तरह सेहतमंद रख सकते हैं.
शरीर को फिट रखना कोई आसान काम नहीं है. घर का बना खाना, अच्छी नींद लेना और एक्सरसाइज करने के अलावा और भी कई चीजें हैं जिन्हें करने में बहुत समय लग जाता है. हालांकि, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें 1 मिनट से भी कम में करके आप खुद पूरी तरह सेहतमंद रख सकते हैं. सुबह उठकर पानी पीना- सुबह उठकर चाय या कॉफी से पहले एक बड़े ग्लास में पानी पिएं. पूरी रात सोकर उठने के बाद शरीर पूरी तरह डिहाइड्रेटेड रहता है. सुबह उठकर पानी पीने से ना सिर्फ बॉडी को एनर्जी मिलती है बल्कि ये दिमाग और किडनी के लिए भी बहुत अच्छा होता है. सुबह एक ग्लास पानी से शरीर बिल्कुल एक्टिव हो जाता है. दांतों की फ्लॉसिंग- दांतों की देखभाल का सबसे अच्छा तरीका फ्लॉसिंग है. दांतों के किनारों में खाने के छोटे टुकड़े फंसे रह जाते हैं जिससे बैक्टीरिया होने लगते हैं. फ्लॉसिंग में पतले धागे से दांतों की सफाई की जाती है. इसके लिए धागे को दो दांतों के बीच में फंसा कर हल्के हाथों से दांतों पर ऊपर से नीचे तरफ रगड़ा जाता है. इससे दांतों की जड़ों में जमी गंदगी साफ होती है. प्रैक्टिस हो जाने पर इसमें 1 मिनट से भी कम का समय लगता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










