
'FIR किया तो हमने सरेंडर कर दिया, अब जेल जा रहे हैं...', पुलिस वैन में बैठते हुए बोले अनंत सिंह
AajTak
अनंत सिंह के सरेंडर के बाद आज तक ने उनसे बात की. अनंत सिंह से पूछा गया कि आपको अदालत ने जेल भेज दिया है तो इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि वह हमेशा से नियमों का पालन करते आए हैं. क्योंकि नियम किसी व्यक्ति विशेष के न होकर सरकार के होते हैं और नियमों का पालन करना ही होता है.
बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. मोकामा गैंगवार और फायरिंग मामले को लेकर अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्होंने आज (24 जनवरी) पटना के बाढ़ में अदालत के सामने सरेंडर कर दिया. इस मामले में उनके प्रतिद्वंद्वी और गैंगस्टर सोनू ने आज सुबह ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था.
अनंत सिंह के सरेंडर के बाद आज तक ने उनसे बात की. अनंत सिंह से पूछा गया कि आपको अदालत ने जेल भेज दिया है तो इस पर पूर्व विधायक ने जेल जाने के लिए पुलिस वैन में बैठते हुए कहा कि वह हमेशा से नियमों का पालन करते आए हैं. क्योंकि नियम किसी व्यक्ति विशेष के न होकर सरकार के होते हैं और नियमों का पालन करना ही होता है.
सभी नियमों का करते हैं पालन
सरेंडर और जेल भेजे जाने को लेकर अनंत सिंह ने कहा,'हम पर FIR की गई थी इसलिए हमने सरेंडर कर दिया. अब जेल जा रहे हैं. जो नियम है, हम उन सभी नियमों का पालन करते हैं. अदालत ने जेल भेजा है इसलिए अब जेल जा रहे हैं.'
मामले में तीन FIR की गई थी दर्ज
बता दें कि बिहार के मोकामा में 22 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे. वारदात के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई थी. इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू को नामजद करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की थीं.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











